लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के 20 नए मामले आए सामने, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 79 हुई

By भाषा | Updated: March 31, 2020 05:56 IST

राजस्थान: अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में सोमवार को 20 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये। इनमें जयपुर के 10 लोग और हाल में ईरान से दो जत्थों में जोधपुर आये सात लोग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 10 लोग और हाल में ईरान से जोधपुर आये सात लोग शामिल हैं।

जयपुरः राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 10 लोग और हाल में ईरान से जोधपुर आये सात लोग शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में सोमवार को 20 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये। इनमें जयपुर के 10 लोग और हाल में ईरान से दो जत्थों में जोधपुर आये सात लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर में पाये गये 10 कोविड—19 संक्रमित लोग रामगंज बाजार के हैं। सभी उस परिवार के सदस्य हैं जिसमें ओमान से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आवश्यक रूप से घरों के अंदर रहना चाहिए, वरना स्थिति और खराब हो जायेगी। 

सिंह ने कहा कि अलवर का एक और व्यक्ति जो अन्य व्यक्ति के साथ फिलीपीन से आया है, कल संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। उसे भीलवाड़ा के उसी अस्पताल में ले जाया गया था जिसमें तीन चिकित्सक और नौ स्वास्थ्य कर्मी शुरू में संक्रमित पाये गये थे। 

उन्होंने बताया कि राज्य में ईरान से आये सात लोगों सहित कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 79 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में भीलवाड़ा में 26, जयपुर में 20, झुंझुनूं में सात, जोधपुर में सात, अजमेर में चार, प्रतापगढ और डूंगरपुर में दो-दो, पाली, सीकर, अलवर और चूरू में एक-एक संक्रमित मरीज शामिल है। 

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि चिकित्सा विभाग की सक्रिय निगरानी टीम ने राज्य के 78,74, 337 परिवारों के तीन करोड़ 26 लाख सदस्यों की जांच की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील