लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात के जामनगर में कोरोना संक्रमण से 14 महीने के शिशु की मौत, राज्य में COVID 19 के 175 मामले

By भाषा | Updated: April 8, 2020 05:50 IST

बयान के अनुसार अस्पताल मे भर्ती कराए जाने के वक्त से ही उसकी हालत गंभीर थी। दो दिन पहले उसे संक्रमित पाया गया था और बच्चा वेंटिलेटर पर था। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 माह के एक शिशु की मौत हो गई।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रवासी कामगार के 14 माह के शिशु की पांच अप्रैल को जामनगर के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

गुजरात के जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 माह के एक शिशु की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रवासी कामगार के 14 माह के शिशु की पांच अप्रैल को जामनगर के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

बयान के अनुसार अस्पताल मे भर्ती कराए जाने के वक्त से ही उसकी हालत गंभीर थी। दो दिन पहले उसे संक्रमित पाया गया था और बच्चा वेंटिलेटर पर था। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

बयान के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाला वह सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है।

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29 न‍ए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 प्रभावित लोगों की संख्या 175 पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को दर्ज हुए नए मामलों में से 19 संक्रमित मरीज अहमदाबाद के हैं जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 83 पहुंच गई है।

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंति रवि ने बताया कि सूरत और पाटन में तीन-तीन मामले जबकि भावनगर, आनंद, साबरकांठा और राजकोट में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सूरत में दो और पाटन में एक मरीज की मौत के बाद ऐसे मामले की संख्या बढ़ कर 15 हो गई है। सूरत में 52 वर्षीय व्यक्ति स्थानीय स्तर पर वायरस से संक्रमित हुआ था और एसएमआईएमईआर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सूरत के नगर निगम उपायुक्त (स्वास्थ्य) आशीष नाइक ने कहा कि सूरत में ही 65 वर्षीय एक व्यक्ति में पांच अप्रैल को कोविड -19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील