लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में BSF में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए सामने, अर्द्धसैनिक बलों में संक्रमितों की संख्या 850 के करीब

By अनुराग आनंद | Updated: May 15, 2020 16:07 IST

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला बढ़ना जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकल से अब तक 13 (त्रिपुरा -10, दिल्ली -03) बीएसएफ कर्मियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।अर्द्धसैनिक बलों के 17 जवानों को बुधवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

नई दिल्ली:सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। कल से अब तक 13 (त्रिपुरा -10, दिल्ली -03) बीएसएफ कर्मियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस का मामला बढ़ना जारी है। बृहस्पतिवार को 25 और कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इन बलों में संक्रमितों की कुल संख्या 824 हो गई थी, जो अब 850 के करीब है। बहरहाल, इन अर्द्धसैनिक बलों के 17 जवानों को बुधवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

मीडिया द्वारा संकलित किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन पांच बलों-- सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी -- में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे कर्मियों की संख्या 824 थे, जो अब बढ़ गए हैं।

इन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या अर्द्धसैनिक बलों के छह कर्मियों की महामारी ने जान ली है। सीआईएसएफ के तीन, बीएसएफ के दो और सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 12 नए मामले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में आएं हैं और बुधवार से बल के इतने ही कर्मी संक्रमण से उबर चुके हैं।

नब्बे हजार कर्मियों वाली आईटीबीपी में 158 कर्मी अब भी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। करीब ढाई लाख कर्मियों वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 10 नए मामले आए और 21 कर्मी ठीक हो गए हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमा की हिफाजत करने वाले बल में अब भी 292 कर्मी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

यह संख्या अर्द्ध सैनिक बलों में सबसे ज्यादा है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली इकाई में तीन नए मामले आए हैं। सवा तीन लाख कर्मियों वाले बल में अब भी 248 कर्मी इलाज करा रहे हैं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। सीआईएसएफ में अब भी 106 कर्मी संक्रमण से संक्रमित हैं जबकि एसएसबी में 20 कर्मी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए