लाइव न्यूज़ :

MP CM: एमपी के CM मोहन यादव की ताजपोशी कल, पीएम मोदी होंगे शामिल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 12, 2023 12:33 IST

उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव 33वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोहन यादव का शपथ समारोह 13 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे होगा। मोहन यादव के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के नये सीएम की ताजपोशी कलपीएम मोदी के साथ कई हस्तियां होंगी शामिललाल परेड ग्राउंडल में राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

मोदी शाह की पसंद से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव 33 वें सीएम के तौर पर 13 दिसंबर को शपथ लेंगे। मोहन यादव 13 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे लाल परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे । राज्यपाल मंगू भाई पटेल मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

मंत्रिमंडल सरप्राइज़ वाला होगा मोहन यादव के साथ मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की खबर है। नई लीडरशिप मंत्रिमंडल में नजर आएगी। मध्य प्रदेश को लेकर भाजपा के फैसले के बाद अब पीढ़ी परिवर्तन होने की झलक नजर आ रही है । सीएम के नए चेहरे मोहन यादव के साथ अब मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों की झलक दिखाई देगी। एमपी में तीन बीजेपी के सीनियर नेताओं जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी मिलने के बाद बाकी मंत्रिमंडल युवा चेहरों का होगा। 

20 से 22 सदस्यों का हो सकता है मंत्रिमंडल 

शिवराज मंत्रिमंडल में 34 मंत्रियों को शामिल किया गया था। लेकिन नया मंत्रिमंडल जम्बो नहीं बल्कि छोटा होगा। जानकारी के मुताबिक मोहन यादव अपने कैबिनेट में 20 से 22 चेहरों को शामिल कर सकते हैं और इसमें युवा चेहरे की संख्या ज्यादा होगी। बताया यह भी जा रहा है की जातिगत समीकरण को साधने के साथ क्षेत्रीय संतुलन को बनाने की भी कोशिश की जाएगी। मोहन यादव की कैबिनेट में पहली बार चुनकर विधानसभा आए चेहरे को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मोदी ,अमित शाह और जेपी नड्डा से सीएम मोहन यादव की हो सकती है मुलाकात

 आज शाम को नए सीएम मोहन यादव का दिल्ली जाने का  कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री मोहन यादव कल होने वाले शपथ समारोह को लेकर आज दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर उन्हें न्योता दे सकते हैं। खबर है कि कल होने वाले मंत्रिमंडल शपथ समारोह में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं। 

टॅग्स :भारतBJPMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो