लाइव न्यूज़ :

कोरोना का बढ़ता ग्राफ: पॉजिटिविटी दर 7.2 से बढ़कर 12.60 फीसदी पर, 90802 नए कोरोना संक्रमित

By एसके गुप्ता | Updated: September 7, 2020 19:19 IST

लगातार दो दिन से नए कोरोना संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 3 लाख टेस्ट कम हुए लेकिन पॉजिटिविटी दर 7.2 फीसदी से बढ़कर 12.60 फीसदी पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 90802 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 24 घंटे के अंदर 69,564 कोरोना संक्रमितों को रिकवर किया गया है। देश में अब तक कुल 32,50,429 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के 8,82,542 सक्रिय रोगी उपचाराधीन हैं। सोमवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4204613 पहुंच गई है।

नई दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ रोज नई ऊंचाई दर्शा रहा है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बन गया है।

लगातार दो दिन से नए कोरोना संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 3 लाख टेस्ट कम हुए लेकिन पॉजिटिविटी दर 7.2 फीसदी से बढ़कर 12.60 फीसदी पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 90802 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आईसीएमआर के अनुसार पिछले 24 घंटे में 720362 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर 69,564 कोरोना संक्रमितों को रिकवर किया गया है। देश में अब तक कुल 32,50,429 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। 

देश में कोरोना के 8,82,542 सक्रिय रोगी उपचाराधीन हैं। सोमवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4204613 पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 71642 मौत हो चुकी हैं। इनमें से 1016 मौत पिछले चौबीस घंटे में हुई है। देश का रिकवरी रेट 77.30 फीसदी और मृत्यु दर 1.70 फीसदी बनी हुई है।

महाराष्ट्र की स्थिति चिंता जनक :

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के पाचं राज्यों की स्थिति सबसे ज्यादा चिंता जनक बनी हुई है। जिसमें पहले स्थानपर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 23350 नए संक्रमित सामने आए हैं। यहां 328 लोगों की मौत हुई है और 7826 लोगों कोरोना से रिकवर हुए हैं।

इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु हैं। दिल्ली में पिछले सप्ताह भर से स्थिति फिर चिंता जनक हो गई हैं। यहां तीन दिनों से कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। यहां लगातार 3 हजार व उससे अधिक नए रोगी सामने आ रहे हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप