लाइव न्यूज़ :

कोरोना से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हुई, एक दिन में रिकार्ड 8.3 लाख जांच

By भाषा | Updated: August 13, 2020 21:05 IST

इसके साथ ही स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 16,95,982 हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बुधवार को 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी जो किसी एक दिन में हुई जांच की सर्वाधिक संख्या हैकोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों की संख्या संक्रमितों की मौजूदा संख्या से 10 लाख से अधिक हो गयी है।

कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गुरुवार को बढ़कर 70.77 प्रतिशत हो गयी वहीं अब तक बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या 17 लाख के पास पहुंच गई। इस बीच बीमारी की मृत्यु दर में कमी आयी है और यह घटकर 1.96 प्रतिशत रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस बीच गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 56,383 मरीज स्वस्थ हुए। यह किसी एक दिन में स्वस्थ होने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

इसके अलावा, देश में बुधवार को 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी जो किसी एक दिन में हुई जांच की सर्वाधिक संख्या है। अब तक कुल 2,68,45,688 नमूनों की जांच की गयी। मंत्रालय ने कहा कि "जांच, निगरानी एवं इलाज’’ रणनीति का पालन करते हुए भारत प्रति दिन 10 लाख नमूनों की जांच करने की क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है।

मंत्रालय ने कहा कि रिेकार्ड संख्या में मरीजों के ठीक होने से संक्रमित लोगों की मौजूदा संख्या में गिरावट आयी है। अभी कुल मामलों के 27.27 प्रतिशत लोग ही संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों की संख्या संक्रमितों की मौजूदा संख्या से 10 लाख से अधिक हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार, अभी 6,53,622 मरीज उपचाराधीन हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए की जा रही जांच की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुयी है। जुलाई के पहले सप्ताह में औसतन प्रति दिन करीब 2.3 लाख नमूनों की जांच की गयी जो मौजूदा सप्ताह में 6.3 लाख से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 12 अगस्त तक कुल 2,68,45,688 नमूनों की जांच की गयी।

बुधवार को 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी जो किसी एक दिन में हुयी जांच की सर्वाधिक संख्या है। मंत्रालय ने कहा कि जांच प्रयोगशालाओं के निरंतर विस्तार से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। जनवरी में केवल एक प्रयोगशाला थी जो अब बढ़कर 1,433 हो गयी है। इनमें सरकारी क्षेत्र में 947 तथा निजी क्षेत्र में 486 प्रयोगशालाएं हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 66,999 मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए। संक्रमण से 942 लोगों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 47,033 हो गयी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील