लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीज एक लाख के पार

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:33 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्थान में बृहस्‍पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,468 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 4,67,875 हो गई है। वहीं 59 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक कुल 3,389 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मरीज बढ़कर एक लाख से अधिक (1,07,157) हो गये हैं।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बृहस्‍पतिवार को 14,468 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,67,875 हो गई है जिनमें 1,07,157 रोगी उपचाराधीन हैं।

विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जयपुर में 2317, जोधपुर में 1921, कोटा में 1126, उदयपुर में 1215, अलवर में 756, अजमेर में 623, भीलवाड़ा में 602 व बीकानेर में 634 में नये मरीज सामने आये।

इसके अनुसार राज्य में 3618 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 11, जोधपुर में 10, कोटा में छह, उदयपुर में पांच, बीकानेर व चित्‍तौड़गढ में तीन-तीन, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, झालावाड़ व सीकर में दो-दो, सिरोही, अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, डूंगरपुर व जालोर में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर