लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बिहार में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, पटना एम्स में 35 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

By निखिल वर्मा | Updated: April 17, 2020 14:55 IST

पटना एम्स के अनुसार मृतक व्यक्ति काफी क्रिटिकल स्थिति में भर्ती हुआ था. वह वैशाली के राघोपुर का रहना वाला था. उसके परिजनों को क्वारंटाइन किया गया है और शव को अभी अस्पताल में ही सुरक्षित रखा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना एम्स में इलाज से पहले युवक ने पहले अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवाया था, उन जगहों को सील किया जा रहा हैप्रशासन ने मृतक के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है.

बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत की खबर है। वैशाली जिले के 35 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान पटना एम्स में तोड़ दिया है। मृतक युवक ने पटना एम्स से पहले राजधानी के दो निजी अस्पताल और एक जांच केंद्र में इलाज कराया था। इन तीनों जगहों को सील कर दिया गया है। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 83 मामले सामने आ चुके हैं। मुंगेर में छह माह की बच्ची को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय में आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैॉ।वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कतर से लौटे व्यक्ति की 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 8,834 नमूनों की जांच की जा चुकी है और संक्रमित हुए 37 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

भारत में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार (17 अप्रैल) को देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13387 हो गई है जबकि कोविड-19 से संक्रमित 437 लोगों ने दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 11201 लोग संक्रमित हैं, 1748 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है

कोरोना वायरस संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 1007 नए मामले सामने आए हैं जबकि 23 और लोगों का निधन हुआ है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारसिवानपटनावैशालीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर