लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:30 IST

Open in App

रायपुर, आठ जनवरी छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले दो दिनों के दौरान 21 जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य के बालोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कवर्धा, कोरबा महासमुंद, मुंगेली और रायगढ़ में तथा बृहस्पतिवार को बलरामपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और सुरजपुर में पूर्वाभ्यास किया गया।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए 21 जिलों में दो केंद्र स्थापित किए गए। जहां स्वास्थ्य कर्मियों समेत 25 लोगों का टीकाकरण किया गया।

ठाकुर ने बताया कि केंद्रों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया तथा इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वाभ्यास में शामिल लोगों का टीकाकरण करने के बाद उन्हें आधे घंटे के लिए अवलोकन कक्ष में रखा गया।

उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा है। हांलाकि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

ठाकुर ने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान टीका जिले में प्राप्त करना, कोल्डचेन बिंदुओं को टीके भेजना, टीकाकरण सत्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना, टीकाकर्मी दल द्वारा को-विन का उपयोग कर लाभार्थियों का टीकाकरण की स्थिति दर्ज करना आदि कार्यों की भी जांच की गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण पूर्वाभ्यास की समीक्षा जिला कार्य बल द्वारा की गई है। इसकी रिपोर्ट नौ जनवरी को भेजी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह राज्य के रायपुर और छह अन्य जिलों में टीकाकरण पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया था।

उन्होंने बताया कि टीका उपलब्ध होने के बाद राज्य के 2.53 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का प्रथम चरण में टीकाकरण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार तक 2,86,596 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में इस बीमारी के कारण 3,454 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग