लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज अब स्वस्थ है, जानें 16 फरवरी से अबतक उसके साथ क्या-क्या हुआ

By गुणातीत ओझा | Updated: March 16, 2020 08:54 IST

हम बात कर रहे हैं दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले उस शख्स की जो इटली से लौटा तो कोरोना वायरस से संक्रमित था। एनडीटीवी के मुताबिक यह शख्स 16 फरवरी को इटली गया फिर बुडापेस्ट, विएना होते हुए 25 फरवरी को दिल्ली लौटा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया पहला मरीज अब स्वस्थ हैतीन देशों की यात्रा के बाद दिल्ली लौटे इस शख्स की एक मार्च की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर आई है। दिल्ली में डिटेक्ट हुआ पहला कोरोना वायरस का मरीज अब स्वस्थ है। लगभग एक महीने के खौफ, सकरात्मकता और फिर जीत के बाद राहत की कहानी इस मरीज ने बयां की है। 45 साल का यह शख्श ठीक होने के बाद अब अपने घर पर है। 

हम बात कर रहे हैं दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले उस शख्स की जो इटली से लौटा तो कोरोना वायरस से संक्रमित था। एनडीटीवी के मुताबिक यह शख्स 16 फरवरी को इटली गया फिर बुडापेस्ट, विएना होते हुए 25 फरवरी को दिल्ली लौटा। यहां आने पर उन्हें अपनी तबीयत नासाज समझ में आई। डॉक्टरों से मिलने के बाद उनका टेस्ट हुआ। एक मार्च कोई टेस्ट की रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, लेकिन यह बात उन्हें बताई नहीं गई। उन्हें सफदरजंग जाने के लिए कहा गया है। सफदरजंग अस्पताल में एक मार्च की ही रात उनके परिवार के सदस्य भी वहां आए। उन लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई। 

उन्होंने बताया कि सफदरजंग में दो मार्च को तीन डॉक्टर उनसे मिले और उनको तसल्ली से सारी बात बताई गई। इसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। इस दौरान उनका दो बार टेस्ट किया गया। टेस्ट के लिए सैंपल थ्रोट और नाक से लिया गया। आइसोलेशन के दौरान 10 वें और 12वें दिन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें डिसचार्ज करते हुए हिदायत दी कि 14 दिन के लिए घर पर आइसोलेशन में रहना है। 14 दिन के क्वारंटाइन में रहना है, यानि अलग कमरे में रहना है। इस 14 दिन के दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाके में नहीं जाना है।

उन्होंने बताया कि होली के दिन डॉ हर्षवर्धन ने उन्हें फोन किया और उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि इस वायरस को लेकर सरकार की सारी व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। उन्होंने सफदरजंग की व्यवस्थाओं की तारीफ की।

जानें आइसोलेशन के बारे में क्या कहा

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दौरान आइसोलेशन रखे जाने की प्रक्रिया से लोग घबरा रहे हैं। डर के मारे लोग अपनी बीमारी तक छुपा रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि मरीज यदि इलाज नहीं करवा रहे तो प्लीज जाएं, इलाज करवाएंगे तो ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि डर उन्हें भी लगा पर डरने की कोई जरूरत नहीं है। आइसोलेशन से डरना नहीं चाहिए। आइसोलेशन जेल नहीं है। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन के दौरान दिन में तीन-चार बार डॉक्टरों की टीम आती है। संक्रमित लोगों को सहायता नंबर दिया जाता है जिसपर 24 घंटे में कभी भी कॉल किया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहर्षवर्धनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारतPutin visit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SWAT टीमें और पुलिस की तैनाती

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर