लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, सभी आवश्यक उपाय करने के दिये निर्देश

By भाषा | Updated: March 7, 2020 19:51 IST

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी विभागों के अब तक के प्रयासों की सराहना करते हुए इस बात की जरूरत पर बल दिया कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए भारत को इससे निपटने की पुख्ता कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘सभी विभागों को आपसी सामंजस्य से काम करना चाहिए और इसके संक्रमण से बचाव को लेकर जनजागरुकता भी करना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की सहित अन्य संबद्ध मंत्रालयों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की ईरान में अब तक 145 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गयी है।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित अन्य संबद्ध मंत्रालयों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की और अधिकारियों को वायरस के और अधिक फैलने की स्थिति में संदिग्धों एवं मरीजों को अलग रखने के उपयुक्त स्थानों की पहचान कर इनकी उचित देखभाल के लिये सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार बैठक में मोदी ने विशेषज्ञों की राय के हवाले से कहा कि लोगों को बड़े पैमाने पर भीड़ में एकत्र होने से यथासंभव बचने का परामर्श देना चाहए। साथ ही लोगों को इस बात से अवगत भी कराना चाहिए कि इस स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी विभागों के अब तक के प्रयासों की सराहना करते हुए इस बात की जरूरत पर बल दिया कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए भारत को इससे निपटने की पुख्ता कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘सभी विभागों को आपसी सामंजस्य से काम करना चाहिए और इसके संक्रमण से बचाव को लेकर जनजागरुकता भी करना चाहिए।’’

मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया भर में विकसित किए गए अब तक के सबसे बेहतर उपायों की पहचान कर इन्हें अपनाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपयुक्त कार्ययोजना को लागू करने की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि त्वरित कार्रवाई ही संक्रमण को काबू में करने का व्यवहारिक उपाय है। बैठक में मोदी ने संदिग्ध मामलों के शीघ्र सेंपल परीक्षण की व्यवस्था करने और ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि ईरान में अब तक 145 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गयी है। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने मौजूदा स्थिति और इससे निपटने के लिए सभी संबद्ध मंत्रालयों द्वारा अब तक किए गए उपायों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कैबिनेट सविच राजीव गौबा, तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल विपिन रावत, सहित अन्य संबद्ध मंत्रालयों के विरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?