लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन: ‘लोग अनुशासन का पालन नहीं करेंगे तो बढ़ सकता है बंद’

By भाषा | Updated: April 4, 2020 17:38 IST

पूरे देश में महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें इसी राज्य में हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिये 24 मार्च को देश भर में 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की, लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला अभी नहीं हुआ है.महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 537 केस सामने आ चुके हैं जबकि राज्य में 26 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है

महाराष्ट्र के लोग अगर अनुशासन में नहीं रहेंगे और कोविड-19 के मामले बढ़े तो महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल को बंद नहीं हटाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह बात कही। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 14 तारीख को खत्म हो रहा है। इस बीच प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से यहां मिलकर उन्हें कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों के लिए अपने विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। टोपे ने लोगों से अनुरोध किया कि वे सख्त अनुशासन का पालन करें जिससे इस महामारी के मामलों में गिरावट आए जिससे बंद को खत्म करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने हालांकि कहा कि बंद जब भी हटाया जाएगा चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा,जिससे सभी लोगों को “एक साथ सड़क पर आने की इजाजत नहीं मिले।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिये 24 मार्च को देश भर में 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी। टोपे ने कहा, “लोगों को सख्ती से अनुशासन बनाए रखना चाहिए। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं (अनावश्यक रूप से घरों से बाहर आते हैं) और मरीजों की संख्या बढ़ती है तब कोई और विकल्प नहीं बचेगा और बंद को बढ़ाना होगा।”

उन्होंने कहा, “इसलिये, लोगों को अनुशासन बरतना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो मरीजों की संख्या घटेगी तथा तब हम हटा सकते हैं (बंद को)।” टोपे ने बताया कि राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 47 और मामले सामने आए जिससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 537 हो गई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच छगन भुजबल ने पवार को कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। एक बयान के मुताबिक भुजबल ने शरद पवार के निवास ‘सिल्वर ओक’ पर उनसे मुलाकात की।

बयान के मुताबिक भुजबल ने पवार को बताया कि राशन कार्ड धारकों के लिये सरकार द्वारा लिये गए फैसलों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये बुधवार से प्रदेश के 28.61 साथ राशन कार्ड धारकों को करीब 6.94 लाख क्विंटल अनाज वितरित किया गया।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप