लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन: उज्ज्वला योजना के तहत आज से होगी फ्री सिलेंडरों की डिलीवरी, 8 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

By संतोष ठाकुर | Updated: April 4, 2020 07:10 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम सचिव डॉ. एम. एम. कुट्टी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से देश के सैकड़ों जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों से बात की. इसमें उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना संकट में गरीबों को राहत देने के लिए घोषित पीएम गरीब कल्याण कोष से सभी 8 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को अगले तीन महीने तक तीन फ्री सिलेंडर की राशि भी दी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देउज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अगले तीन महीने में तीन फ्री सिलेंडर डिलीवरी का अभियान शनिवार से शुरू होगा. उपभोक्ता चाहे तो 14.2 किलो वाले सिलेंडर की जगह 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी हासिल कर सकता है

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच गरीबों को राहत देने के लिए घोषित कदमों में से एक उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अगले तीन महीने में तीन फ्री सिलेंडर डिलीवरी का अभियान शनिवार से शुरू होगा. इसके लिए निर्देश आज देर शाम पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे हर उज्ज्वला योजना लाभार्थी को इसका लाभ पहुंचाए. इस योजना के तहत उपभोक्ता चाहे तो 14.2 किलो वाले सिलेंडर की जगह 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी हासिल कर सकता है. वह सुविधा अनुसार एक बड़े सिलेंडर की जगह अलग-अलग समय पर तीन छोटे सिलेंडर हासिल कर पाएगा.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम सचिव डॉ. एम. एम. कुट्टी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से देश के सैकड़ों जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों से बात की. इसमें उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना संकट में गरीबों को राहत देने के लिए घोषित पीएम गरीब कल्याण कोष से सभी 8 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को अगले तीन महीने तक तीन फ्री सिलेंडर की राशि भी दी जा रही है.

इसकी पहली किश्त कल से इन उपभोक्ताओं के खाते में चली जाएगी. इसकी सूचना उन्हें बैंक से एसएमएस से मिलेगी. उसके बाद वह गैस बुक करा सकेंगे. जिसके उपरांत उन्हें एक ओटीपी दिया जाएगा. सिलेंडर डिलीवरी पर वह बैंक में आए पैसे से सिलेंडर ले पाएंगे. लेकिन उन्हें डिलीवरी के समय पैसे के साथ मोबाइल पर आया ओटीपी भी देना होगा.

पैनिक बुकिंग ट्रेंड हुआ खत्म:

विभिन्न कंपनियों के जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि इस समय प्रतिदिन अलग-अलग कंपनियों की ओर से 50-60 लाख सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है. लोगों के बीच लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद जिस तरह की पैनिक बुकिंग का ट्रेंड था वह भी खत्म हो गया है. ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष पी. एन. सेठ ने कहा कि हाल ही में सरकार ने डिलीवरी मैन के लिए 5 लाख की बीमा राशि का ऐलान किया है.

उसका डिलीवरी मैन पर व्यापक असर है. वे लगातार डिलीवरी तेज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम उज्ज्वला डिलीवरी के लिए तैयार हैं. हालांकि इसमें यह भी बताना चाहते हैं कि उज्ज्वला कनेक्शन में अगली डिलीवरी अगले महीने होगी. अगर कोई एक महीने में दूसरा सिलेंडर लेता है तो उसे उसके पैसे देने होंगे. फ्री सिलेंडर महीने में एक ही मिल सकता है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनएलपीजी गैसलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील