लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: केरल में 3 साल के बच्चे को भी कोरोना वायरस, भारत में कुल 40 पीड़ित, स्वास्थ्य मंत्री और केजरीवाल की आज बैठक

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 09:54 IST

corona virus latest update in India: भारत में अब 40 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे। इन 40 लोगों में से कुछ लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देcorona virus के भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। corona virus के पीड़ित सभी मरीजों में वही लोग शामिल हैं, जो या तो विदेश से आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए थे।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला केरल का है, जहां एक 3 वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, उसने हाल ही में इटली की यात्रा की थी। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बच्चे का परिवार हाल ही में इटली से लौटा था। परिवार के सभी पांच सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसी के साथ केरल में कोरोना के मामले बढ़कर 9 हो गए हैं और भारत में 40। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (9 मार्च) एक बजे कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से निर्माण भवन में मुलाकात करेंगे। 

Kerala: One 3-year-old child who recently travelled to Italy has been tested positive for #CoronaVirus. The child has been kept in isolation ward at Ernakulam Medical College pic.twitter.com/CVSD5Hn5AS— ANI (@ANI) March 9, 2020

भारत में अब 40 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे। इन 40 लोगों में से कुछ लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। इन सभी मरीजों में वही लोग शामिल हैं, जो या तो विदेश से आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए थे।

इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित मृतकों की संख्या 366 तक पहुंची, करीब 6000 लोग संक्रमित

इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 366 तक पहुंच गई। वहीं, एक दिन में सबसे अधिक 1,247 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की तादाद  6000 पहुंच गई है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन के बाद सबसे अधिक मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चीन और दक्षिण कोरिया के बाद वह तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों  ने  500 का आंकड़ा पार किया है। इसमें 2 नई मौत के मामले भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलअरविन्द केजरीवालहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप