लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का दिल्ली में दस्तक! RML अस्पताल में मिले तीन संदिग्ध केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 09:55 IST

अस्पताल के मेडिकल प्रभारी डॉक्टर मिनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि तीन लोगों में इस तरह मामले देखे गए जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देचीन के तेनजिंग से बिहार के छपरा अपने घर वापस लौटी एक छात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से सनसनी फैल गई है.उसे पहले छपरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसकी बीमारी का लक्षण देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध केस मिले हैं. इस मामले में अस्पताल के मेडिकल प्रभारी डॉक्टर मिनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि तीन लोगों में इस तरह मामले देखे गए जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसके अलावा, चीन के तेनजिंग से बिहार के छपरा अपने घर वापस लौटी एक छात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से सनसनी फैल गई है. उसे पहले छपरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसकी बीमारी का लक्षण देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उसे भर्ती कर उसके खून का सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है.

बताया जाता है कि छात्रा चीन में पढ़ाई कर रही थी. वह हाल ही में चीन से बिहार अपने घर लौटी है. वहीं, पीएमसीएच पहुंचने पर छात्रा ने सवाल उठाते हुए कहा है, 'मुझे कुछ नहीं हुआ है, मुझे हवाई अड्डा के अधिकारियों ने रिहा कर दिया है. मेरे शरीर का तापमान लगभग 98 फॉरेनहाइट है. मुझे खांसी नहीं है. क्या बिहार में यह व्यवस्था है?' 

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छपरा से आई बीमार छात्रा एकता कुमारी को एहतियातन अईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसमें किसी तरह की किसी दिक्कत वाली बात नहीं दिखायी दे रही है. पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट विनय कारक ने बताया कि बीमार छात्रा को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, उसकी बीमारी के लक्षण को देखते हुए उसके लिए स्पेशल वार्ड का इंतजाम किया गया है. उसके अस्पताल में आने के बाद उसके खून का सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजा जा रहा है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद उसका इलाज किया जाएगा. हर तरह से इस बीमारी की आंशका को देखते हुए हम पूरी तरह तैयार हैं. 

बताया जा रहा है कि छपरा जिले के शांति नगर की रहने वाली छात्रा एकता कुमारी तेनजिंग प्रांत में रिसर्च कर रही है और हाल ही में वहां कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरों के बीच वह वापस छपरा लौटी है. कोलकाता में विमान से उतरने के बाद एकता को हल्का बुखार महसूस हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों के जानकारी में यह बात आई और उसे छपरा सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया.

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील