लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार कम हो रहा है : नरोत्तम मिश्रा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 15:00 IST

Open in App

भोपाल, 11 मई मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,715 नए मामले आने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार कम हो रहा है।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोमवार को कोरोना के नए प्रकरण 10,000 के नीचे आ गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले निरंतर कम होते जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रदेश में सोमवार को 9,715 नए प्रकरण आये हैं, जबकि उस दिन 8,400 से अधिक लोग इस बीमारी से उबरे हैं।

मिश्रा ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के मामले शहरों में कम हो रहे हैं। इस महामारी का ग्रामीण इलाकों में अभी असर है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से इसे काबू में लाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 150 लोग कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के लिए पंजीयन करवाने के बाद भी टीका लगवाने नहीं आये, जिससे 150 टीके बर्बाद हो गये। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये टीके कब और कहां बर्बाद हुए।

मिश्रा ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैं युवाओं से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि बुकिंग करने के बाद टीका लगने का समय मिलने पर उन्हें टीका लगवाने के लिए आना चाहिए। मैं उन लोगों से भी अनुरोध करता हूं, जो लोग पत्र लिख कर कह रहे हैं कि शुरूआती चरण में युवाओं को बहुत ही कम टीके लगाये जा रहे हैं, वे राज्य में युवाओं को लग रहे एक भी टीके को बर्बाद न होने दें।’’

उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने के बजाय ट्वीट कर युवाओं को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस महामारी में लोगों की मदद नहीं कर रही है और केवल ट्वीट कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस की महामारी कांग्रेस शासित राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं राजस्थान से देश के अन्य राज्यों में फैली है।’’

मिश्रा ने यह भी दावा किया, ‘‘मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पड़ोसी महाराष्ट्र की देन है। उन्हें (कांग्रेस नेताओं) इस बारे में भी कुछ बोलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए