कोरोना वायरस से संक्रमित मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष का निधन

By भाषा | Published: May 13, 2021 10:56 PM2021-05-13T22:56:56+5:302021-05-13T22:56:56+5:30

Corona virus-infected Manipur BJP president dies | कोरोना वायरस से संक्रमित मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष का निधन

कोरोना वायरस से संक्रमित मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष का निधन

इम्फाल, 13 मई कोरोना वायरस से संक्रमित मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह का बृहस्पतिवार शाम इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

वह 27 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ''मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रोफेसर एस टिकेन सिंह का थोड़ी देर पहले निधन हो गया है। हमने मणिपुर में भाजपा का कद्दावर नेता खो दिया, जिसने अपना जीवन जनता और पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ''

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि सेवानिवृत प्राध्यापक सिंह ने भाजपा की विचारधारा के प्रति अथक और नि:स्वार्थ भावना के साथ काम किया। मणिपुर में हर कोई उनको प्रेम करता था।

सिंह को जून 2020 में भाजपा की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Corona virus-infected Manipur BJP president dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे