लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः नागपुर में दो नए मामले, कुल केस 100, 15 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, एक की मौत

By भाषा | Updated: April 24, 2020 16:19 IST

देश में लगभग साढ़े 5 लाख टेस्ट हो चुका है लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि टेस्टिंग बढ़ाने के बावजूद भी हमारे पॉजिटिव केस की संख्या 3-4% से ज्यादा नहीं बढ़ी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप सबके प्रयासों से हम अपने देश को तीसरे स्टेज पर जाने से बचा पाए हैं: डॉ.हर्षवर्धन

Open in App
ठळक मुद्दे नागपुर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 98 से बढ़कर 100 हो गई। अब तक 15 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। शहर के कुल संक्रमित मरीजों में से 50 लोग उस कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के करीबी हैं।

नागपुरःनागपुर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार दोनों मरीज पहले से पृथक-वास में थे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आयी। वे पूर्व में संक्रमित हुए व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। इसके साथ ही नागपुर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 98 से बढ़कर 100 हो गई। अब तक 15 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के कुल संक्रमित मरीजों में से 50 लोग उस कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के करीबी हैं जिसकी इस महीने की शुरुआत में मौत हो गई थी। नागपुर में संक्रमण से अब तक एक मरीज की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 रोगी होने के संदेह में एक व्यक्ति से मारपीट, हुई मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में कोविड-19 रोगी होने के संदेह में 34 वर्षीय एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे वह गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह हुई थी जब लॉकडाउन के बीच गणेश गुप्ता कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला था।

उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को सड़क पर गश्त करते देख उसने दूसरा रास्ता पकड़ लिया, जहां चलते समय उसके खांसने के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने कोविड-19 के मरीज होने के संदेह उसपर हमला कर दिया, जिससे वह एक गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसनागपुरमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील