लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः मानवता की सेवा करना जारी रखें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, एएमयू शिक्षक संघ ने कहा- ध्यान न दें, काम कीजिए

By भाषा | Updated: April 29, 2020 15:00 IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर लगे आरोप पर एएमयूटीए ने कहा कि आप सभी डॉक्टर काम पर ध्यान दें और मनावता की सेवा करें। कौन क्या कह रहा है इस पर ध्यान न दें।

Open in App
ठळक मुद्देएसोसिएशन ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह भर में कोरोना वायरस से तीन डॉक्टर संक्रमित हुए।डॉक्टर कुछ वर्गों से हो रही अवांछित आलोचनाओं के बावजूद मानवता का कार्य जारी रखे हुए हैं और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा होनी चाहिए।

अलीगढ़ःअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एएमयूटीए) ने यहां जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों के साथ पूरी एकजुटता का इजहार करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे किसी भी तरह के आरोपों से हतोत्साहित ना हों, बल्कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ संघर्ष में मानवता की सेवा करना जारी रखें।

एसोसिएशन ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह भर में कोरोना वायरस से तीन डॉक्टर संक्रमित हुए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर कुछ वर्गों से हो रही अवांछित आलोचनाओं के बावजूद मानवता का कार्य जारी रखे हुए हैं और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा होनी चाहिए।

सोमवार को भाजपा विधायक दलबीर सिंह ने कथित लापरवाही के लिए अस्पताल पर निशाना साधते हुए अस्पताल के कामकाज को लेकर जांच की मांग उठायी थी। हालांकि विधायक ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

एएमयूटीए के सचिव प्रोफेसर नजमुल इस्लाम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तभी सफल हो सकती है जब समाज का हर वर्ग एकजुट रहे। इस बीच एएमयू प्रवक्ता एस किदवई ने बताया कि निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किये गये कोरोना वायरस के एक मरीज के संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में भेजे गये 60 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है। किदवई ने कहा कि उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद अस्पताल ने परिसर में आने वाले हर मरीज की कोरोना वायरस की जांच अनिवार्य कर दी है ।

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक और जूनियर डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित जूनियर डाक्टरों की संख्या अब दो हो गयी है। अलीगढ़ में संक्रमण में कुल मामलों की संख्या आठ है। मेडिकल कॉलेज के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि जूनियर डॉक्टर के संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई।

उसके कोरोना वायरस से संक्रमित किसी मरीज से संपर्क में आने की कोई जानकारी नहीं है और वह कोरोना वायरस के मरीजों के पृथक वार्ड से भी संबद्ध नहीं था। इसके अलावा उसने हाल में किसी अन्य देश की यात्रा भी नहीं की है । प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जूनियर डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में रखे गए 60 डॉक्टरों और पराचिकित्सा कर्मियों की जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी