लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: देश का पहला मामला, जन्म के तीसरे दिन कोरोना से संक्रमित, 19 दिन में महामारी को हराया, ठीक होकर लौटी घर

By भाषा | Updated: May 9, 2020 16:04 IST

राजस्थान के नागौर जिले में तीन दिन की बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। शुक्रवार को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के नागौर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी तीन दिन की बच्ची ठीक हो गई।देश में यह अपनी तरह का संभवत: पहला मामला था जिसमें तीन दिन की बच्ची कोरोना वायरस संक्रमित पाई गयी थी।

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी तीन दिन की बच्ची को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। देश में यह अपनी तरह का संभवत: पहला मामला था जिसमें तीन दिन की बच्ची कोरोना वायरस संक्रमित पाई गयी थी। बच्ची अब 22 दिन की है। नागौर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी शीशराम चौधरी ने बताया कि जिले के बासनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती एक महिला ने 16 अप्रैल को एक बच्ची को जन्म दिया।

 उसके मां व पिता सहित बाकी पूरा परिवार क्योंकि पहले ही संक्रमित था इसलिए उसका सैंपल लिया गया और 19 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई यानी वह भी संक्रमित पाई गयी। इसके बाद मां व बेटी को नागौर के जिला चिकित्सालय में रैफर कर इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की दो रिपोर्ट लगातार 'निगेटिव' आई। दूसरी रिपोर्ट 23 अप्रैल को निगेटिव आ गयी लेकिन चूंकि मां संक्रमित थी इसलिए उसे अलग रखा गया। 

इसके बाद मां की दूसरी रिपोर्ट भी बृहस्पतिवार को 'निगेटिव' आई। चौधरी ने शुक्रवार को बच्ची जो इस समय 22 दिन की है उसे उसकी मां को सौंपा। इन दोनों, मां बेटी को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बासनी नागौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पाट था जहां 106 संक्रमित पाए गए। इनमें से 20 लोगों को ठीक होने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गयी। अब इस गांव से केवल 15 संक्रमित ही बचे हैं।

टॅग्स :राजस्थानजैजेपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब