लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: रांची में बुजुर्ग की मौत, झारखंड में मृतकों की संख्या दो हुई

By भाषा | Updated: April 12, 2020 12:44 IST

रांची में अब तक कुल आठ संक्रमित मरीज पाये गये हैं और सभी का निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संपर्क रहा है । राज्य में इस संक्रमण से अब तक कुल दो लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरिम्स में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार तड़के मौत हो गयीकोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या दो हो गयी है

रांची: रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान(रिम्स) में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार तड़के मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या दो हो गयी है और 15 अन्य लोग संक्रमित हैं।

रिम्स के निदेशक डा. डी के सिंह ने बताया कि रिम्स में भर्ती किडनी की मरीज एवं कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय महिला के आठ अप्रैल को भर्ती हुए 65 वर्षीय पति की रविवार तड़के मौत हो गयी। उन्हें अपने अन्य परिजनों के साथ संक्रमित पाये जाने के बाद आठ अप्रैल को रिम्स में भर्ती किया गया था। रांची में अब तक कुल आठ संक्रमित मरीज पाये गये हैं और सभी का निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संपर्क रहा है । राज्य में इस संक्रमण से अब तक कुल दो लोगों की मौत हो गई है।

इससे पूर्व 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बोकारो में आठ अप्रैल को हो गयी थी। वह बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का रहने वाला था। इस बुजुर्ग को भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे व्यक्ति से ही संक्रमण हुआ था। राज्य में संक्रमण से मारे गए दो लोगों के अलावा अब तक कुल 15 लोग संक्रमित पाये गये हैं। इस प्रकार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 17 है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील