लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सांस लेने में तकलीफ, निजी अस्पताल मेडिका भेजे गए

By भाषा | Updated: October 1, 2020 13:58 IST

संक्रमित पाये जाने के बाद 28 सितंबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था। महतो ने ट्वीट कर 28 सितंबर को अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि महतो को बृहस्पतिवार 11 बजे उनके अनुरोध पर मेडिका में स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से निजी अस्पताल मेडिका में स्थानांतरित कराया गया।मंत्री को बुधवार देर रात सांस लेने में तकलीफ हुई थी और उनका ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था। महतो ने मेडिका में स्थानांतरित किये जाने का स्वयं अनुरोध किया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह उन्हें वहां स्थानांतरित कर दिया गया।

रांचीः कोरोना वायरस से संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता जगरनाथ महतो को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से निजी अस्पताल मेडिका में स्थानांतरित कराया गया।

उन्हें संक्रमित पाये जाने के बाद 28 सितंबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था। महतो ने ट्वीट कर 28 सितंबर को अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि महतो को बृहस्पतिवार 11 बजे उनके अनुरोध पर मेडिका में स्थानांतरित कर दिया गया।

मंत्री को बुधवार देर रात सांस लेने में तकलीफ हुई थी और उनका ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था। मंत्री के निजी सचिव ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो ने मेडिका में स्थानांतरित किये जाने का स्वयं अनुरोध किया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह उन्हें वहां स्थानांतरित कर दिया गया।

इससे पूर्व 28 सितंबर को महतो ने ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय साथियों, कोरोना वायरस जांच में मैं संक्रमित पाया गया हूं, जिसके इलाज हेतु रिम्स में भर्ती हुआ हूं।’’ इस बीच झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या 713 तक पहुंच गयी है, जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,111 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 83,651 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 13 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 713 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,111 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 83,651 हो गयी है। राज्य के 83,651 संक्रमितों में से 71,342 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,596 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 713 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए