लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: शिया वक्फ बोर्ड ने कहा, तबलीगी जमात का कोई भी व्यक्ति दिखने पर पुलिस को तुरंत करें कॉल

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:19 IST

दिल्ली में पिछले हुए निजामुद्दीन मरकज में जमात के कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों और उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. आजमगढ़ पुलिस ने जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की सूचना देने पर 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

Open in App
ठळक मुद्देशिया वक्फ बोर्ड ने अपने प्रबंधकों से नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों की मस्जिद और मदरसों पर विशेष ध्यान देने को कहा हैकई जगहों से यह रिपोर्ट आई है कि निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए लोग खुद से सामने नहीं आ रहे हैं

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अपने सभी मुतवल्लियों (प्रबंधकों) को निर्देश दिये हैं कि तबलीगी जमात कार्यक्रम से लौटा कोई भी व्यक्ति दिखाई दे तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, '' उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सभी मुतवल्ली को सूचित किया जा रहा है कि आपकी किसी भी मस्जिद, मदरसे में कोई भी तबलीगी जमात का कार्यकर्ता दिखाई दे या मुसलमान की दुहाई दे कर छिपना चाहे तो फौरन पुलिस को या शिया वक्फ बोर्ड की हेल्पलाइन पर सूचित करें।''

उन्होंने कहा कि नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों की मस्जिद और मदरसों पर विशेष ध्यान रखें और अगर किसी भी मुतवल्ली ने किसी भी देशद्रोही को छिपाने में किसी तरह की मदद की तो बोर्ड उस मुतवल्ली के खिलाफ सरकार से रासुका लगाए जाने की सिफारिश करेगा। बयान में कहा गया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सभी बोर्ड के निरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि शिया वक्फ बोर्ड से संबंधित सभी संरक्षकों को टेलिफोन के माध्यम से इस बारे में सूचित करें। 

जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिले में पहुंचे प्रतिनिधियों के लापता हो जाने के बाद आजमगढ़ पुलिस ने इनकी जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने अब तक विभिन्न मदरसों, मस्जिदों और घरों में छिपे 33 जमात कार्यकर्ताओं का पता लगाकर उनकी जांच कराई और उन्हें आइसोलेशन में रहने को भेज दिया है। इस बीच पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि अब भी अधिकांश प्रतिनिधि मस्जिदों/ मदरसों और घरों में छिपे बैठे हैं जिनकी जानकारी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है। इसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की जानकारी देने पर शुक्रवार को इनाम की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की। वहीं जिलाधिकारी ने एहतियातन जिले के 26 स्थानों को विशेष क्षेत्र घोषित कर घर-घर स्क्रीनिंग का कार्य कराना शुरू कर दिया है। इसमें खास तौर से करीब दो महीने तक घर के प्रत्येक सदस्य के यात्रा विवरण, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का ब्यौरा दर्ज किया जायेगा।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियालखनऊउत्तर प्रदेशआजमगढ़निज़ामुद्दिनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील