लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: असम का स्कूल सात दिन के लिए सील, परिसर को निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 08:49 IST

Open in App

गुवाहाटी (असम), 22 फरवरी गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के एक अध्यापक के परिवार के सदस्य और एक अन्य अध्यापक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार से सात दिन के लिए सील कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों शिक्षक प्राधिकारियों को यह सूचित किए बिना कक्षाओं में पढ़ाने जा रहे थे कि वे संक्रमित हैं या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।

कामरूप मेट्रोपोलिटन उपायुक्त विश्वजीत पेगु ने संपूर्ण स्कूल परिसर को 27 फरवरी तक ‘निरुद्ध क्षेत्र’ घोषित किया है, ताकि अन्य अध्यापकों एवं छात्रों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

आदेश में कहा गया है कि स्कूल के सभी शिक्षकों को कोविड-19 संबंधी जांच के लिए सोमवार को स्कूल आने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, असम सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट के कारण हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों पर एक मार्च से कोविड-19 की जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

असम में संक्रमण के कुल 2.17 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 1,091 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो