लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बिहार में 6 महीने की बच्ची कोविड-19 से संक्रमित, मामलों की संख्या 83 पहुंची

By भाषा | Updated: April 17, 2020 11:52 IST

बिहार के सिवान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 29 मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिवार को हॉटस्पॉट जिला घोषित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में संक्रमित हुए 37 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं, जबकि कतर से लौटे एक व्यक्ति की मौत हुई हैबिहार में अब तक 8,834 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार देर रात बताया कि 55 वर्षीय पुरुष, छह माह की बच्ची और 21 वर्षीय युवती वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी मामले मुंगेर में सामने आए हैं। ये तीनों जमालपुर ब्लॉक के एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसी परिवार का 60 वर्षीय पुरुष बुधवार को संक्रमित पाया गया था और एक दिन बाद बच्ची समेत परिवार के छह अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय में आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैॉ।वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कतर से लौटे व्यक्ति की 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 8,834 नमूनों की जांच की जा चुकी है और संक्रमित हुए 37 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

भारत में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार (17 अप्रैल) को देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13387 हो गई है जबकि कोविड-19 से संक्रमित 437 लोगों ने दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 11201 लोग संक्रमित हैं, 1748 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 1007 नए मामले सामने आए हैं जबकि 23 और लोगों का निधन हुआ है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारसिवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील