लाइव न्यूज़ :

CoronaVirus: चीन से आए लोगों में से 5 में कोरोना के लक्षण, सभी को सैन्य अस्पताल में भेजा गया

By भाषा | Updated: February 4, 2020 12:35 IST

चीन से फैले घातक कोरोना वायरस से पीड़ित 39 वर्षीय एक व्यक्ति की हांगकांग में मौत हो गई। यहां इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के केंद्र में कुल 406 लोगों को रखा गया है। आईटीबीपी कैंप में रखे गए  406 लोगों की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच निगेटिव आई है।

चीन के वुहान शहर से दिल्ली लाकर छावला आईटीबीपी कैंप में रखे गए  406 लोगों की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच निगेटिव आई है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने डॉक्टरों के हवाले बताया है कि मानेसर कैंप में चीन से आए लोगों को भी रखा गया है जिनमें से 5 लोगों को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखे हैं। ऐसे में उन 5 लोगों को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। 

इन सभी लोगों को यहां आईटीबीपी के एक केंद्र में रखा गया है। यह बात सोमवार को बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियमित रूप से मेडिकल जांच की जा रही है और संभावित कोरोना वायरस के लिए इन सभी की अभी तक की गई जांच निगेटिव आई है।’’

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जरूरत पड़ने पर यहां चार पृथक् बिस्तर तैयार रखे गए हैं और एम्स तथा सफदरजंग के चिकित्सक यहां नियमित रूप से दौरा कर रहे हैं ताकि बल की मेडिकल टीम का सहयोग कर सकें।’’ एअर इंडिया के अलग अलग विमानों से चीन के वुहान से लाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के केंद्र में कुल 406 लोगों को रखा गया है। 

बता दें कि चीन से फैले घातक कोरोना वायरस से पीड़ित 39 वर्षीय एक व्यक्ति की हांगकांग में मौत हो गई। यहां इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। चीन के बाहर इस वायरस से किसी की जान जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फिलिपीन में एक व्यक्ति की मौत इसके कारण हुई थी।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक हांगकांग का रहने वाला था, जो 23 जनवरी को हाई स्पीड रेल लिंक के जरिये चीन के वुहान शहर से लौटा था। इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में दिसम्बर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था और अब संक्रमण 20 से अधिक देशों में फैल चुका है। इस घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील