लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार से अधिक नए केस, 380 मौत, लगातार छठे दिन बढ़े सक्रिय मामले

By विनीत कुमार | Updated: August 30, 2021 10:25 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के सबसे अधिक केस रविवार को केरल राज्य से आए। यहां रविवार को कोविड-19 के 29836 केस मिले और 75 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 210 हो गई है।भारत में मिले 42 हजार से अधिक नए मामलों में अकेले केरल से 29836 केस मिले और 75 लोगों की मौत हो गई।देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3 करोड़ 19 लाख 23 हजार 405 पहुंच गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 42909 मामले सामने आए हैं। वहीं 380 और लोगों की मौत भी महामारी के कारण इस अवधि में देश में हुई है। 

इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 210 हो गई है। केरल में एक बार फिर कोरोना के सबसे अधिक मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए। केरल में रविवार को कोविड-19 के 29836 केस मिले और 75 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 34 हजार 763 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3 करोड़ 19 लाख 23 हजार 405 पहुंच गई है।

कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में वृद्धि

दूसरी ओर एक्टिव केस में लगातार छठे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। देश में 7766 एक्टिव केस पिछले 24 घंटे में बढ़ें हैं और भारत में सक्रिय मामले 3 लाख 76 हजार 324 पहुंच गए हैं। वहीं, देश में कोरोना वैक्सीन के 63 करोड़ से ज्यादा डोज लोगों को लगाए जा चुके हैं।

बात कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र की करें तो यहां रविवार को 4,666 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 64,56,939 तक पहुंच गई। 

साथ ही कोविड-19 के 131 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,157 हो गई। मुंबई में कोरोना वायरस के 845 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की जान चली गई। शहर में अबतक इस बीमारी से 34,976 मरीजों ने जान गंवायी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील