लाइव न्यूज़ :

Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मौत, 327 नए मामले आए सामने

By गुणातीत ओझा | Updated: June 29, 2020 05:42 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को आठ और लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 399 हो गई है। वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 17271 हो गई जिनमें से 3261 लोगों का उपचार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 399 हो गई है।राज्य में रविवार रात साढे़ आठ बजे तक राज्य में इस संक्रमण के 327 नये मामले सामने आये।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को आठ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 399 हो गई है। इसके साथ ही 327 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 17271 हो गयी जिनमें से 3261 उपचाराधीन हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भरतपुर में दो, अन्य राज्यों आये दो मरीजों तथा अजमेर—अलवर—जयपुर—झुंझुनूं और एक-एक रोगी की मौत दर्ज हुई।  राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 399 हो गई है। सिंह के अनुसार केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है जबकि जोधपुर में 41, भरतपुर में 34, कोटा में 22,अजमेर में 17, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 26 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में इस संक्रमण के 327 नये मामले सामने आये।

इनमें बीकानेर में 44, अलवर में 40,जोधपुर में 39, जयपुर में 38, झुंझुनूं में 23, धौलपुर एवं भरतपुर में 18-18, सिरोही में 15, अजमेर एवं बाडमेर में 11-11, कोटा में 10, जालौर में आठ, पाली में सात, बांसवाडा, भीलवाडा,करौली एवं राजसमंद में पांच-पांच, उदयपुर में चार, दौसा, हनुमानगढ एवं सीकर और अन्य राज्यों से तीन-तीन,चित्तोडगढ़,चूरू और डूंगरपुर में दो-दो और सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ, जैसलमेर में एक एक नये मरीज हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील