लाइव न्यूज़ :

Corona Update: कोरोना ने तोड़ा 85 दिन का रिकॉर्ड, देश में कोविड-19 के 26 हजार से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: March 15, 2021 11:08 IST

देश में अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।देश में कोरोना वायरस की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए।

इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई। देश में पिछले पांच दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

अभी कुल 2,19,262 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.93  प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 मार्च तक 22,74,07,413 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,03,772 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी।  

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप