लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 1133 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्यादा नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 11:14 IST

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 72 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1133 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण से अब तक 33 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीकदेश में पिछले 24 घंटे में 1100 से ज्यादा मौत, सामने आए 75,809 नए मामले

भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 1133 लोगों की मौत हो गई है। ये भारत में एक दिन में कोरोना से होने वाली सबसे अधिक मौत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 75,809 मामले सामने आए हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहे 90 हजार से अधिक मामलों के मुकाबले इस बार कमी देखी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की अब कुल संख्या बढ़कर 42,80,423 हो गई है। इसमें हालांकि एक्टिव केस 8,83,697 हैं। वहीं 33,23,951 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से कुल 72,775 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि देश में अब तक पांच करोड़ से अधिर कोरोना सैंपल के जांच किए जा चुके हैं। ICMR के मंगलवार के आंकड़े के मुताबिक कल (7 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसमें 7 सितंबर को ही 10,98,621 टेस्ट किए गए।

देश भर में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आए। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,429 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल मामले 9,23,641 हो गए। इसी अवधि में 423 मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस घातक वायरस से 27,027 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 6,59,322 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 2,36,934 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। 

बता दें कि भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील