लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में पहली बार एक दिन में सामने आए 78 हजार नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 35 लाख के पार, अब तक 27 लाख लोग हो चुके हैं ठीक

By सुमित राय | Updated: August 30, 2020 10:18 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में 78761 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार 734 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार 734 हो गई, जिसमें 63 हजार 498 मौतें शामिल हैं।आईसीएमआर ने कहा कि 29 अगस्त तक कुल 41461636 नमूनों की जांच की गई है।पिछले 24 घंटे में देशभर में 948 मौतें हुईं, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 63498 हो गया।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 78761 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 35 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 948 मौतें हुईं, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 63498 हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, "भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78761 नए मामले सामने आए और 948 मौतें हुई। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार 734 हो गई, जिसमें 63 हजार 498 मौतें शामिल हैं। देश में अब तक 27 लाख 13 हजार 934 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और 7 लाख 65 हजार 302 एक्टिव मामले मौजूद हैं।"

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने रविवार को बताया, "देश में 29 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 4 करोड़ 14 लाख 61 हजार 636 है, जिनमें 10 लाख 55 हजार 27 नमूने शामिल हैं, जिनका कल (शनिवार) परीक्षण किया गया।"

भारत में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में 64934 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद भारत में कोविड-19 से रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस से मौत की दर 1.81 प्रतिशत है, जबकि 21.72 प्रतिशत एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर