लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75760 नए मामले आए सामने, 1023 मरीजों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 27, 2020 09:50 IST

देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33 लाख, 10 हजार, 235 हो गई है, जिसमें 7 लाख, 25 हजार, 991 मामले सक्रिय है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों के दोरान कोविड-19 के 75,760 नए मामले सामने आए हैं यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों के दोरान कोविड-19 के 75,760 नए मामले सामने आए हैं और 1,023 मौतें हुई हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33 लाख, 10 हजार, 235 हो गई है, जिसमें 7 लाख, 25 हजार, 991 मामले सक्रिय है। इसके अलावा 25 लाख, 23 हजार, 772 मामले ठीक हो चुके हैं और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कोरोना से अबतक 60 हजार, 472 मौतें हो चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने की भारत की रणनीति में समय पर और तत्परता से जांच कर संक्रमण का शीघ्र पता लगाये जाने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘जांच करो-संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का पता करो-उपचार करो’ की केंद्र सरकार की नीति, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों से भारत लगातार अपनी जांच क्षमता बढ़ा रहा है और यह प्रतिदिन 10 लाख जांच तक पहुंच गई है। 

मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या कुल मामलों का सिर्फ 21.87 प्रतिशत है। प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या बढ़ कर 27,284 हो गई है। देश में कोविड-19 जांच प्रयोगशाला भी बढ़ रही है और इनकी कुल संख्या 1540 है। इनमें 992 प्रयोगशाला सरकारी क्षेत्र में है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील