लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में मिले कोरोना के 64,531 नए मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा 1092 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2020 09:48 IST

Corona Update: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 52 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में ही 1092 लोगों की मौत कोरोना से देश में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से अब तक 20 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीकभारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 27,67,274 हुआ, अब तक 52,889 लोगों की मौत

Coronavirus Update:  भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 64,531 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में 1092 लोगों की मौत भी कोरोना से भारत में हुई है। ये एक दिन में भारत में कोरोना से हुई सर्वाधिक मौत है। भारत में इसी के साथ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 52,889 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 27,67,274 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 6,76,514 है। वहीं, कोरेना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 20 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक 20,37,871 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में अब तक 3,17,42,782 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। आईसीएमआर के अनुसार ये आंकड़े 18 अगस्त तक के हैं। इसमें 8,01,518 टेस्ट कल किए गए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामले कुल संक्रमित मामलों का 24.45 प्रतिशत हैं। साथ ही रिकवरी रेट में भी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 73.64 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। डेथ रेट 1.91 प्रतिशत पर बना हुआ है। 

कोरोना से एक दिन में महाराष्ट्र में 442 लोगों की मौत हुई। वहीं, तमिलनाडु में 121 लोगों की जान गई। तमिलनाडु में अब तक 6,007 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 20,687 हो गई है। इसके अलावा कर्नाटक में भी एक दिन में 139 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। कर्नाटर में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,201 हो गयी है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 70, पश्चिम बंगाल के 55, पंजाब के 35, गुजरात के 20, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 13-13, दिल्ली तथा झारखंड के 12-12 और राजस्थान के 11 लोग हैं।

वहीं ओडिशा तथा पुडुचेरी में नौ-नौ, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में आठ-आठ, हरियाणा में सात, असम, केरल तथा उत्तराखंड में छह-छह, गोवा में पांच, लद्दाख तथा त्रिपुरा में में तीन-तीन और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम तथा मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार