लाइव न्यूज़ :

कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.6 लाख से कम हुयी : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 12, 2020 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर भारत में कोरोना वायरस का उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या 3.6 लाख से भी कम हो गई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.66 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक है, इसी के चलते यह संभव हो सका है। उसने यह भी बताया कि प्रतिदिन जान गंवाने वाले संक्रमित लोगों की संख्या में भी कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। उपचार करवा रहे कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या शनिवार को घटकर 3,59,819 रह गई।’’

इसमें बताया गया, ‘‘भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.66 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 33,494 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिसके चलते उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या में कुल 3,930 की कमी आई है।’’

मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित छह राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पिछले हफ्ते के औसत को देखने पर पता चलता है कि दैनिक मामलों में कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘बीते 15 दिन से देश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक बनी हुई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 30,006 नए मामले सामने आए हैं वहीं इसी अवधि में संक्रमण से उबरने और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या 33,494 है।’’

इसमें बताया गया कि बीते कुछ दिन से मरने वालों की दैनिक संख्या में भी निरंतर कमी आ रही है। पिछले सात दिन में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 500 से कम बनी हुई है।

देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल 98,26,775 मामले हैं। 24 घंटे के भीतर 442 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,628 पर पहुंच गई है।

इन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की दर और घट गई है। यह अब 1.45 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15,26,97,399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,65,176 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?