लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में 30203 नए केस, तीन माह से पीक पर, 115 की मौत, मलाप्पुरम जिले में स्थिति खराब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2021 20:17 IST

COVID 19 Updates: केरल के मलाप्पुरम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,576 नये मरीज सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देइडुक्की में कोरोना वायरस संक्रमण के 906 नये मामले सामने आए हैं।कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर बढ़कर 18.86 प्रतिशत हो गयी है।राज्य में अब तक 3,15,52,681 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

COVID 19 Updates:केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 30,203 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 40,57,233 हो गयी जबकि 115 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,788 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,60,152 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर बढ़कर 18.86 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3,15,52,681 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,687 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 38,17,004 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,18,892 हो गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक मलाप्पुरम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,576 नये मरीज सामने आए।

इसके बाद एर्णाकुलम में 3,548, कोल्लम में 3,188, कोझीकोड में 3,066, त्रिशूर में 2,806, पलक्कड़ में 2,672, तिरुवनंतपुरम में 1,980, कोट्टायम में 1,938, कन्नूर में 1,927, अलाप्पुझा में 1,833, पठानमथिट्टा में 1,251, वायनाड में 1,044 और इडुक्की में कोरोना वायरस संक्रमण के 906 नये मामले सामने आए हैं। केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 5,45,393 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 31,707 लोग अस्पतालों में हैं।

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार