लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 54, हिंदपीढ़ी इलाका अभी भी है आगे, डॉक्टर जोड़े ने मनाई अपनी शादी की वर्षगांठ

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2020 20:45 IST

इस बीच, डॉक्टरों की पूरे विश्व में वाहवाही हो रही है जो खुद जान की परवाह किए बगैर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहिंदपीढ़ी के सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं.इसी कड़ी में झारखंड के रिम्स में एक डॉक्टर दंपती ने अपनी मैरिज एनेवर्सरी ऐसे ही मरीजों के साथ मनाई.

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 8 और मरीज मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या अब 54 पर पहुंच गई है. कोरोना के 4 जो नये मामले सामने आये हैं, उसमें 3 हिंदपीढ़ी से और एक मामला रांची के बेडो प्रखंड से है. इसतरह से झारखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना को लेकर हालात खाराब होते ही जा रही है. रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से अबतक 31 मामले सामने आये हैं.  जिसमें तीन संक्रमित मरीज की मौत हो गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के रिम्‍स में संदिग्‍धों की सैंपल जांच में अभी चार पॉजिटिव केस सामने आए हैं. वहीं, प्रदेश में संक्रमण के बढते दायरे की चपेट में अब गढवा जिला भी आ गया है. इस तरह कुल 24 जिलों में से एक तिहाई 9 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि नए मरीजों में तीन हिंदपीढ़ी के हैं जबकि एक बेडो का है, जबकि इसके पहले भी तीन हिंदपीढ़ी और एक गढवा का था. हिंदपीढ़ी के सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. वहीं गढवा का मरीज लेकव्यू अस्पताल में इलाज करा रहा था. यह मरीज 31 मार्च को लेकव्यू हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था, जहां उसका पथरी का ऑपरेशन हुआ.

ऑपरेशन के बाद वह छह अप्रैल को लेकव्यू से डिस्चार्ज भी हो गया था. झारखंड के 24 जिलों में से 9 जिले, रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, धनबाद, देवघर और गढवा में कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हो चुकी है. लेकव्यू अस्पलात में इलाज के बाद एक मरीज गुरुग्राम चला गया था, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. वहां पर उसकी मौत हो गई. इस खबर के सामने आने के बाद लेकव्यू अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों का भी सैंपल लिया गया था. गढवा के इस मरीज का सैंपल भी बीते रविवार को लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इसबीच, डॉक्टरों की पूरे विश्व में वाहवाही हो रही है जो खुद जान की परवाह किए बगैर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं. इसी कड़ी में झारखंड के रिम्स में एक डॉक्टर दंपती ने अपनी मैरिज एनेवर्सरी ऐसे ही मरीजों के साथ मनाई.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों डॉक्टर को बधाई देते हुए कहा हमें आप पर गर्व है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना योद्धा डॉ रितिका और डॉ निशांत पाठक को उनकी शादी की वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लडने में आप जैसे योद्धाओं की लगन और परिश्रम कोरोना मरीजों को साहस और जीवनदान दे रहा है. उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं का दिल से आभार प्रकट किया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया