लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन का भारत में बढ़ा खतरा, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में मिला मरीज, देश में चौथा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2021 19:56 IST

भारत में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण का चौथा मामला सामने आया है। चौथा केस महाराष्ट्र से मिला है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स इस वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका से दुबई, दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा शख्स ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला है।भारत में ओमीक्रोन से संक्रमण का यह चौथा मामला है, महाराष्ट्र में यह पहला केस है।संक्रमित मिला शख्स मुंबई के समीप कल्याण डोम्बिवली नगरपालिका क्षेत्र में मिला है।

मुंबई: भारत में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के फैलाव का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को देश दो मामले आए। गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में एक शख्स कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला है। इससे पहले कर्नाटक में दो मामले हाल ही में सामने आ चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचा शख्स संक्रमित

पीटीआई के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से दुबई, दिल्ली के रास्ते मुंबई आने वाला महाराष्ट्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया। भारत में ओमीक्रोन से संक्रमण का यह चौथा मामला है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मिला शख्स मुंबई के समीप कल्याण डोम्बिवली नगरपालिका क्षेत्र में मिला है।

24 नवंबर को भारत लौटा था शख्स

मुंबई में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिले शख्स की उम्र 33 साल है। वह 24 नवंबर को केपटाउन से दुबई और दिल्ली होते हुए लौटा था। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शख्स ने टीका नहीं लिया था। विभाग के अनुसार शख्स के सबसे ज्यादा संपर्क में आए 12 और कम संपर्क में आए 23 लोगों की भी जांच की गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई फ्लाइट के 25  सहयात्रियों की भी जांच की गई है। इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव है। शख्स के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान अभी की जा रही है।

इससे पहले शनिवार को ही गुजरात के जामनगर में एक शख्स ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया। इस शख्स की उम्र 72 साल है और यह हाल में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा था। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा गया था।

कर्नाटक में ओमीक्रोन संक्रमण के दो केस

हाल में कर्नाटक के बेंगलुरु में दो मामले सामने आए थे। इनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। स्थानीय शख्स एक डॉक्टर है और उसने हाल में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की थी। दोनों को कोरोना की पूरी डोज लग चुकी है। इसमें 66 साल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक दुबई जा चुका है, जिसे लेकर विवाद मचा हुआ है।

टॅग्स :बी.1.1529कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासाउथ अफ़्रीकाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब