लाइव न्यूज़ :

Corona Lockdown: बिहार के सारण की दर्दनाक घटना, बेटियों ने पिता की गैरमौजूदगी में गुल्लक तोड़ किया मां का अंतिम संस्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2020 14:59 IST

मिली जानकारी के अनुसार बेटियों के पिता लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत में फंसे हुए हैं. इस कारण मां की मौत के बाद बेटियों पर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी आ गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण में मां की मौत के बाद बेटियों ने किया अंतिम संस्कारपिता लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंसे हुए हैं, बेटियों ने खेतों में घास काट कर जो पैसे इकट्ठा किए थे, उससे मां का अंतिम संस्कार किया

पटना: कोरोना काल में जारी लॉकडाउन कई हृदय विदारक घटनाओं का गवाह बनता जा रहा है. इस संकट की घड़ी में कभी किसी पत्नी को कंधा देना पड रहा है तो कभी बेटी को मुखाग्नि की रस्म निभानी पड रही है. ऐसी ही एक घटना सारण जिले के मांझी प्रखंड के फतेहपुर सरेया गांव से जुड़ी है. कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन में पिता गुजरात के सूरत में फंसे हैं. इधर, मां की मौत हो गई. घर में पैसे नहीं थे. 

बेटियों के सामने मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी आ गई. अचानक आई आफत से वे सभी घबराई हुई थीं. आखिरकार उन्होंने घर में रखे अपने गुल्लक को तोड़ा और मां का अंतिम संस्कार भी किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले 45 साल की राजमुनि देवी के कमर और पैर में अचानक दर्द होने लगा. इनके पति राजबलम कुशवाहा सूरत में फंसे हैं. घर में मौजूद बेटियों ने डॉक्टर से दिखाया. 

हालांकि रविवार को अचानक वे बेहोश हो गईं और दम तोड़ दिया. राजमुनि देवी को पांच बेटियां ही हैं, जिनमें दो का विवाह हो चुका है. जिस समय मां की मौत हुई, उस समय घर में तीन बेटियां पूनम, काजल और नेहा थीं. 

सिर से मां का साया छिन जाने से बेटियां बदहवास हो गईं और रो-रोकर उनका बुरा हाल था. दूसरी तरफ मां की अंत्येष्टि के लिए पैसे भी नहीं थे. घर में मौजूद बेटियों ने शादी-शुदा बहन पिंकी व बलेसरा में मौसी के घर रह रही पूजा को भी घटना की सूचना दी. इसके बाद उन्हें याद आया कि उन्होंने खेतों में सोहनी (खेतों में घास काटना) कर जो पैसे इकट्ठा किए थे, वो काम आ सकते हैं. 

गुल्लक को तोड़कर देखा तो उसमें से 2000 रुपये निकले. उन्होंने उससे कफन और अंति संस्कार के अन्य सामान खरीदे. अग्नि संस्कार को लेकर लोग अलग-अलग राय देने लगे तभी मृतक की पांचवीं पुत्री ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं मुखाग्नि देने का निर्णय किया. महिला की शवयात्रा निकाली गई. 

ग्रामीणों के साथ बेटी पूनम काजल व नेहा ने भी अर्थी को कंधा दिया. वहीं, लड़कियों की परेशानी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की पहल पर मांझी प्रखंड जीविका समूह से जुड़ी जीविका दीदियों ने तत्काल 83 सौ रुपये तथा खाद्य सामग्री मृतका राजमुनि की पुत्रियों को दिये. 

स्थानीय मुखिया संजीत कुमार साह व पूर्व जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने भी क्रमश: पांच-पांच हजार रुपये तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई. प्रखंड परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने 25 हजार का बैंक ऋण माफ कराने के साथ युवतियों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष