लाइव न्यूज़ :

Lockdown: बीच रास्ते पति ने तोड़ा दम, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, सामने आई रूह कंपा देने वाली तस्वीर

By गुणातीत ओझा | Updated: March 29, 2020 15:49 IST

पूरे देश में लॉकडाउन के बाद आय का साधन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर भाग रहे हैं। बीमारी में भी लोग इस वक्त अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं और अपना जीवन दाव पर लगा दे रहे हैं। इस क्रम में एक रूह कंपा देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सिकंदराऊ से प्रकाश में आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में हुए लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों की ओर भाग रहे हैंदिल्ली में नौकरी छूट जाने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ सिद्धार्थनगर जा रहे युवक ने बीच रास्ते में तोड़ा दम

कोरोना वायरस के जंग में देशव्यापी लॉकडाउन ने गरीब तबके और रोज कमाकर खाने वालों का जीना मुहाल कर दिया है। आय का साधन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर भाग रहे हैं। बीमारी में भी लोग इस वक्त अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं और अपना जीवन दाव पर लगा दे रहे हैं। इस क्रम में एक रूह कंपा देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सिकंदराऊ से प्रकाश में आई है।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का रहने वाला 32 वर्षीय विनोद तिवारी यहां दिल्ली में सेल्समैन था। लॉकडाउन के बाद जब उसकी नौकरी चली गई तो वह पत्नी और बच्चों के साथ घर के लिए निकल पड़ा। वह मोपेड से पत्नी बच्चों को लेकर घर जा रहा था। बता दें कि विनोद काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित था, उसे मुंह का कैंसर था। घर जाते वक्त रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सिकंदाराराऊ के समीप उसने मोपेड रोक दी और सड़क पर ही लेट गया।

दूसरी मोपेड से विनोद का भाई भी साथ-साथ चल रहा था। भाई की तबीयत खराब होते देख उसने एंबुलेंस को बुलाया। भाई को आरोप है कि एंबुलेंस ने आने में एक घंटे लगा दिए। एंबुलेंस जब तक वहां पहुंचती विनोद की मौत हो चुकी थी। पति के शव के पास ही बैठी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों की मदद से विनोद के शव और उसके परिजनों को सिद्धार्थनगर भिजवाया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब