लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण फेफड़े की कोशिकाओं में जैव-रासायनिक प्रतिक्रिया की दर को करता है प्रभावित:अध्ययन

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:57 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अप्रैल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के शोधार्थियों ने सार्स-सीओवी-2-संक्रमण के बाद फेफड़े की कोशिकाओं में जैव-रासायनिक प्रतिक्रिया की दर में होने वाले बदलावों का अनुमान लगाने के लिए एक प्रारूप विकसित किया है।

संस्थान के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यह शोध वायरस से फैलने वाली महामारी से निपटने के लिए बेहतर उपचार पद्धति विकसित करने में मदद करेगा।

उन्होंने बताया कि आईआईटी खड़गपुर के शोधार्थियों ने ,पहली बार, वायरस से फेफड़े की कोशिकाओं के प्रभावित होने के बाद उनमें जैव-रासायनिक प्रतिक्रिया की दर में होने वाले बदलावों का पता लगाया है।

स्कूल ऑफ एनर्जी ऐंड इंजीनियरिंग, आईआईटी खड़गपुर, के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित घोष ने कहा, ‘‘अपनी पद्धति का उपयोग कर हमने सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के मामले में रोगग्रस्त और सामान्य जैव-रासायनिक स्थिति का अवलोकन किया...। ’’

यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल पीएलओएस कंप्युटेशनल बॉयोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।

एक अन्य शोधार्थी पीयूष नंदा (फिलहाल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी) से स्नातक के छात्र) ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन में हमने इसकी माप की कि किस तरह से हजारों की संख्या में या कहीं अधिक जटिल रासायनिक प्रतिक्रियाएं बदलती हैं, जब जैविक कोशिकाओं में सार्स-सीओवी-2 जैसा बिना बुलाया मेहमान घुसपैठ करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए