लाइव न्यूज़ :

Corona In Delhi: दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, मृतक कांस्टेबल में नहीं दिखा था कोविड-19 का लक्षण

By भाषा | Updated: May 6, 2020 20:36 IST

मंगलवार शाम को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद जांच के लिए नमूना भेजा गया, जिसके रिपोर्ट में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक दिल्ली पुलिस के 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।दिल्ली पुलिस के कई जवानों ने उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी शुरु कर दी है।

नयी दिल्लीदिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई और उसके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह दिल्ली पुलिस में इस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल का नमूना कोविड-19 की जांच के लिये भेजा गया था।

जांच रिपोर्ट में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक दिल्ली पुलिस के 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से कई ने उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी शुरु कर दी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने ट्वीट किया,"पीएस भारत नगर के कांस्टेबल अमित कुमार के आकस्मिक निधन से पुलिस बिरादरी दुखी है।

हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।" पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला कांस्टेबल उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात था।

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को बीमार पड़ गया और उसकी दीप चंद बंदी अस्पताल में जांच की गई, जहां उसे दवाइयां दी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही है तो उसे फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को घर में पृथक-वास के लिए कहा गया है। अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण