लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोनाः नीतीश कुमार ने कोविड पाबंदियों को 6 फरवरी तक बढ़ाया, ट्वीट कर दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2022 19:24 IST

नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। शादी-विवाह को लेकर पहले जो पाबंदियां लगी थीं वही जारी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनाइट कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगानीतीश कुमार ने सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा- 'कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।'

नीतीश कुमार ने ट्वीट में लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। उन्होंने लिखा,आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।पटना में क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की गुरुवार हुई बैठक में कोविड की स्थिति का समीक्षा की गई। राज्य में नाइट कर्फ्यू पहले 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू थी। जिसे बढ़ाकर 6 फरवरी किया गया है। 

नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। शादी-विवाह को लेकर पहले जो पाबंदियां लगी थीं वही जारी रहेंगी। शादी विवाह में अब भी 50 लोग ही शामिल होंगे। दुकान बंद करने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। तमाम पाबंदियां फिलहाल अभी लागू रहेगी। पिछले पांच दिनों में कोरोना के आंकड़ों में जो उतार-चढ़ाव सामने आए हैं, उसे देखते हुए गुरुवार हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये फैसला लिया गया। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब