लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 3469 संक्रमित, 17 अप्रैल को होगी सर्वदलीय बैठक

By भाषा | Updated: April 11, 2021 07:55 IST

बिहार में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण पीक की ओर बढ़ने लगा है। शनिवार को बिहार से 3469 संक्रमित मिले।

Open in App
ठळक मुद्देइसके पहले 15 अगस्त 2020 को बिहार से एक दिन में 3536 संक्रमित मिले थे। बैठक के प्रतिभागियों को आमंत्रित करने के लिए राज्यपाल सचिवालय द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जाएगा।

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को डिजिटल माध्यम से सर्वदलीय बैठक होगी। राजभवन द्वारा शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट पर विमर्श के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को 11 बजे दिन में डिजिटल तरीके से सर्वदलीय बैठक होगी।

राज्यपाल के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी की राजभवन में शनिवार को हुई मुलाकात में यह निर्णय लिया गया। बैठक के प्रतिभागियों को आमंत्रित करने के लिए राज्यपाल सचिवालय द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ अप्रैल को कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल के स्तर पर सर्वदलीय बैठक की बात कही है। हमलोग इस संबंध में राज्यपाल से संपर्क कर जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का आग्रह करेंगे।’’  

बता दें कि बिहार में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण पीक की ओर बढ़ने लगा है। शनिवार को बिहार से 3469 संक्रमित मिले। जबकि एक दिन पहले ही 2174 संक्रमित मिले थे। शनिवार को 95112 कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिसमें उपरोक्‍त संक्रमित मिले हैं। इसके पहले 15 अगस्त 2020 को बिहार से एक दिन में 3536 संक्रमित मिले थे। उससे पहले 11 अगस्त को 4071 पॉजिटिव मिले थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण