लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी मामलों के जानकार ने कहा, 'राज्य अलग-अलग समय पर कोविड-19 संक्रमण को चरम पर देखेंगे'

By भाषा | Updated: May 17, 2020 16:33 IST

‘पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ में ‘लाइफ कोर्स एपिडेमिओलोजी’ के प्रमुख प्रोफेसर बाबू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के तीन जिलों (दावणगेरे, चित्रदुर्ग और शिमोगा) में संक्रमण का कोई मामला नहीं था लेकिन अब ये संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) हैं।इन राज्यों में मृत्युदर कम करने के संदर्भ में चीजें बिल्कुल अलग होंगी जबकि अन्य राज्यों में अभी मामलों में बढ़ोतरी देखी जानी है, इसलिए हमारी तैयारी जारी रहनी चाहिए।

बेंगलुरु: जाने-माने जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं महामारी मामलों के जानकार गिरिधर आर बाबू का कहना है कि राज्यों में अलग-अलग समय पर कोरोना वायरस संक्रमण चरम पर पहुंचेगा और इस मामले में देश में एकरूपता नहीं होगी। उन्होंने इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए निगरानी कड़ी किए जाने और जिला कार्य योजनाएं बनाए जाने का सुझाव दिया।

‘पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ में ‘लाइफ कोर्स एपिडेमिओलोजी’ के प्रमुख प्रोफेसर बाबू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में मृत्युदर कम करने के संदर्भ में चीजें बिल्कुल अलग होंगी जबकि अन्य राज्यों में अभी मामलों में बढ़ोतरी देखी जानी है, इसलिए हमारी तैयारी जारी रहनी चाहिए।

बाबू ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि लेकिन इन दोनों ही श्रेणियों के राज्यों में निगरानी बढ़ाए रखने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं हो सका, तो भारत को अन्य देशों की तुलना में जो सफलता मिली है, वह बरकरार नहीं रहेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या संक्रमण विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर चरम पर पहुंचेगा और इस मामले में देश में एकरूपता नहीं होगी, उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल सही। हर राज्य अब एक देश की तरह है।

हम संक्रमण से कम प्रभावित क्षेत्रों में इसे (चरम बिंदु को) टाल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मामलों की बढ़ती संख्या से घबराने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य मृत्यु दर को कम करना होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कड़ी निगरानी की जा रही है, तो अधिक मामले सामने आएंगे और अंतत: आप मृत्युदर को कम कर सकते हैं। इसी बात पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।’’

बाबू ने कहा कि वे उन जिलों को लेकर चिंतित हैं, जहां संक्रमण का अभी एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कुछ दिन पहले कर्नाटक के तीन जिलों (दावणगेरे, चित्रदुर्ग और शिमोगा) में संक्रमण का कोई मामला नहीं था लेकिन अब ये संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"