लाइव न्यूज़ :

CORONA: दिल्ली में चार जून के बाद सबसे अधिक केस, 496 नए मामले, मुंबई में 1377 पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 20:35 IST

CORONA: दिल्ली में एक रोगी की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हुई। मुंबई में 24 घंटे के भीतर 1377 पॉजिटिव सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इस साल चार जून को कोविड-19 के 523 मामले सामने आए थे।कुल सकारात्मक मामले 14,44,179 और कुल मौतें 25,107 हैं।फरीदाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22 नए मामले आए।

CORONA: देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक नगरी मुंबई में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में चार जून के बाद से एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 496 नए मामले आए हैं। एक रोगी की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हुई। मुंबई में 24 घंटे के भीतर 1377 पॉजिटिव सामने आए।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गयी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 25,107 रोगी दम तोड़ चुके हैं।

दिल्ली में इस साल चार जून को कोविड-19 के 523 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई थी। उस दिन महामारी से 50 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,44,179 मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सटे हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 22 नए मामले आए जबकि पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए। यह जानकारी अधिकारी ने दी।

सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद में वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के चार मामले आ चुके हैं जिनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि बाकी दो उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण के लिए तैयारी की जा रही है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर बच्चों की संख्या की जानकारी मांगी गई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए