लाइव न्यूज़ :

UP में 23 हजार के पार पहुंची कोविड से मरने वालों की संख्या, 18 लाख संक्रमितों का चल रहा इलाज

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2022 09:27 IST

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, कोविड से आज हुई मौतों में से मुरादाबाद में तीन लोगों की जबकि वाराणसी और आजमगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में अबतक 8,40,842 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैंराज्य में फिलहाल कोविड के 18,40,842 मरीजों का इलाज चल रहा है 

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से और 17 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,073 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 11,159 नये मामले आने के साथ ही सोमवार तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,57,839 हो गयी है।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, कोविड से आज हुई मौतों में से मुरादाबाद में तीन लोगों की जबकि वाराणसी और आजमगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 10,836 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 18,40,842 हो गई है। बयान के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कोविड के 18,40,842 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 1.86 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया, जबकि राज्य में अब तक 9.81 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण COVID-19 का पता लगाने के लिए किया जा चुका है।  टीकाकरण की बात करें तो राज्य में सोमवार शाम 6.51 बजे तक 23 करोड़ 37 लाख 4 हजार 861 खुराक दी जा चुकी थी। अकेले सोमवार को 21 लाख 8 हजार 423 खुराक दी गई। 15 से 17 साल के बच्चों को अब तक  COVID- 19 वैक्सीन की 54,59,241 खुराक दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप