लाइव न्यूज़ :

कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:37 IST

Open in App

लखनऊ, नौ मई उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल से लागू 'कोरोना कर्फ्यू' की अवधि रविवार को आगामी 17 मई तक के लिए बढ़ा दी गई।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया, ‘‘प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू अब आगामी 17 मई तक जारी रहेगा।’’

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम की बैठक में दिया। आदेश के अनुसार, इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में सबसे पहले 30 अप्रैल तीन मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था, लेकिन बाद में इसकी अवधि पहले छह मई तक फिर 10 मई तक बढ़ा दी गई थी। अब उसे बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षणिक संस्थानों एवं कोचिंग संस्थाओं में 20 मई तक अवकाश रखने के आदेश देते हुए ताकीद की कि इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित न की जाएं।

बैठक में योगी ने कहा कि कोविड को हराकर स्वस्थ हुए कुछ लोगों में मानसिक तथा शारीरिक समस्या होने के मामले सामने आए हैं। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सभी 75 जिला अस्पतालों में 'पोस्ट कोविड हॉस्पिटल' का संचालन किया जाए। इनमें मनोचिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की जाए ताकि आवश्यकतानुसार लोग इनसे परामर्श प्राप्त कर सकें। स्वास्थ्य विभाग के स्तर से इसकी व्यवस्था अगले दो दिनों में कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन ऑडिट की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में कुछ अस्पतालों में औसत से कई गुना अधिक ऑक्सीजन की खपत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग स्तर से ऐसे अस्पतालों से समन्वय बनाते हुए खपत को संतुलित करने की कार्यवाही की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए