लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अगर कोई डर से या क्रोध से कुछ उलटा सीधा करता है तो सारे समूह से दूरी बनाना सही नहीं है

By अनुराग आनंद | Updated: April 26, 2020 18:02 IST

तबलीगी जमात से जुड़े विवाद की तरफ इशारा करते हुए मोहन भागवत ने कहा- अगर कोई डर से या क्रोध से कुछ उलटा सीधा कर देता है तो सारे समूह पर दोष देना सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत ने कहा कि सभी लोगों को घर में रहकर ही यह जंग जीतनी है।मोहन भागवत ने कहा कि सेवाकार्य बिना किसी भेदभाव के सबके लिए करना है।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से हो रहे वृद्धि के बीच मेहन भागवत ने कहा कि यह कोरोना से डरने का नहीं लड़ने का समय है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को इस समय का मजबूती से सामना करना चाहिए। 

इसके साथ ही तबलीगी जमात से जुड़े विवाद की तरफ इशारा करते हुए मोहन भागवत ने कहा- अगर कोई डर से या क्रोध से कुछ उलटा सीधा कर देता है तो सारे समूह को उसमें लपेटकर उससे दूरी बनाना ठीक नहीं है।

मोहन भागवत ने कहा कि सभी लोगों को घर में रहकर ही यह जंग जीतनी है। घर में रहकर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपने घर में रहें और ईश्वर से प्रार्थना करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेवाकार्य बिना किसी भेदभाव के सबके लिए करना है। जिन्हें सहायता की आवश्यकता है वे सभी अपने है, उनमें कोई अंतर नहीं करना है। अपने लोगों की सेवा उपकार नहीं है वरन हमारा कर्तव्य है।

आरएसएस चीफ ने कहा कि अपने समाज की सर्वांगीण उन्नति हमारी प्रतिज्ञा है। इसलिए जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक हमें सतत् भाव से यह सेवा कार्य करते रहना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआरएसएसमोहन भागवतसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील