लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने कोरोना संकट पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राज्यों से बात कर इमरजेंसी प्लान तैयार करने का दिया निर्देश

By अनुराग आनंद | Updated: June 13, 2020 22:25 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों व मंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण महामारी से लड़ने के लिए आगे का प्लान तैयार करने के लिए कहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी मौजूद थे।पीएम नरेंद्र मोदी के इस बैठक में दिल्ली समेत अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्थिति की समीक्षा की गई।देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने शनिवार को सामने आए हैं।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज 10 हजार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।

इस बैठक में अधिकारियों के पीएम मोदी ने सभी राज्यों से बात कर आगे के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार करने के लिए कहा है।  

ऑल इंडिया रेडियो की माने तो इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर आगे की तैयारियों के बारे में मुख्य तौर पर अधिकारियों से बात की है। 

कोरोना पर पीएम मोदी ने शाह और अन्य मंत्रियों के साथ की बड़ी बैठक-

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कोरोना की माहामारी की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से शनिवार (12 जून) शाम को ये जानकारी दी गई है। पीएमओ की ओर से बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कोरोना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली समेत अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्थिति की समीक्षा की गई।

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, कैबिनेट सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी, आईसीएमआर के डीजी आदि भी शामिल हुए थे। 

बैठक में कोरोना को लेकर हर दिन बढ़ते मामले से निपटने के लिए टेस्टिंग और बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की गई है। बैठक में दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा की गई है। इसके साथ आने वाले दो महीने में कोरोना वायरस की देश में क्या स्थिति होगी..इस पर विचार किया गया है। 

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार (13 जून) को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकडों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,993 हो जाने के साथ ही भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए