लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः 100 लोगों से अधिक भीड़ एकत्रित होने पर लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 19, 2020 06:56 IST

आयोजन में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने, मास्क नहीं पहनने तथा बिना पूर्व अनुमति के आयोजन कर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले आयोजनकर्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर दी है।

जयपुरः राज्य सरकार ने सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेटों, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) को उनके क्षेत्र में राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर विवाह एवं अंत्येष्टि के अलावा किसी भी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य उद्देश्य से किए जाने वाले आयोजन के लिए जिला मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति को अनिवार्य किया है। 

कहा गया है कि आयोजन में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने, मास्क नहीं पहनने तथा बिना पूर्व अनुमति के आयोजन कर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले आयोजनकर्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में कार्रवाई करने के लिए संबंधित क्षेत्र के सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा ब्लॉक विकास अधिकारी अधिकृत होंगे। 

आपको बता दें, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1748 हो गयी है। वहीं 1985 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,73,266 हो गई है। 

राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1748 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 350, जोधपुर में 166, बीकानेर में 129, अजमेर में 127, कोटा में 112, भरतपुर में 88 व पाली में 73 मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,50,379 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 1985 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,73,266 हो गयी जिनमें से 21,139 रोगी उपचाराधीन हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील